“राजगीर में एशियाई रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप का समापन, हांगकांग ने जीता स्वर्ण, भारत को कांस्य”

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

राजगीर में आयोजित एशियाई रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप 2025 का आज भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 9 देशों की 16 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में हांगकांग ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि चीन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

"राजगीर में एशियाई रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप का समापन, हांगकांग ने जीता स्वर्ण, भारत को कांस्य" 2भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। हाफ टाइम तक हांगकांग ने 19 अंकों की बढ़त बनाई और अंत में 33-0 से श्रीलंका को हराया। महिला फाइनल में चीन ने हाफ टाइम तक 17 अंकों से बढ़त ली और हांगकांग को 29-21 से मात देकर खिताब जीता। लड़कों के कांस्य पदक मुकाबले में मलेशिया ने चीन को 19-7 से हराया, जबकि महिलाओं में भारत ने उजबेकिस्तान को 12-5 से पराजित किया।समापन समारोह में बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, और रघुवीर प्रेसिडेंट राहुल घोष ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। 

"राजगीर में एशियाई रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप का समापन, हांगकांग ने जीता स्वर्ण, भारत को कांस्य" 3इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि अब इस तरह के खेल राजगीर में लगातार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना को बढ़ावा देने के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, और यह प्रतियोगिता उसी का एक उदाहरण है।वही इंडिया रग्बी के प्रेसिडेंट ने भी नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज बिहार उस मुकाम पर पहुंच गया है एशियाई खेलों का भी मेंजवानी कर सकता है। राहुल बोस ने कहा कि यहां खिलाड़ियों के लिए सरकार के द्वारा बेहतर इंतजाम किए गए थे।

Share This Article