कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण का विशेष अवसर प्रदान कर रहा है-डॉ सोनू शंकर

DNB Bharat Desk

स्मृति शेष उमाशंकर सिंह स्मृति में आयोजित किया जा रहा है जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में कबड्डी प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण का सुअवसर प्रदान कर रहा है। खेल केवल मनोरंजन का ही साधन नहीं बल्कि शारीरिक, मानसिक तौर पर खिलाड़ियों को तैयार करता है तथा उसे अनुशासित करता है। खेल के माध्यम से आप अपने कैरियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण का विशेष अवसर प्रदान कर रहा है-डॉ सोनू शंकर 2

- Sponsored Ads-

उक्त बातें मां शैल सर्विस पैट्रोल पम्प असुरारी के संस्थापक स्मृति शेष उमाशंकर सिंह स्मृति जिला स्तरीय महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दुसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ सोनू शंकर ने व्यक्त किया।

वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि सह  राष्ट्रीय सचिव डॉ सोनू शंकर के साथ मां शैल सर्विस पैट्रोल पम्प असुरारी के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक अरविंद कुमार, जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार , श्यामनंदन सिंह कम्पनी, सचिव जिला कबड्डी संघ श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, मंगल सिंह आदि मौजूद थे। वहीं खेल में प्रथम महामुकाबला बीहट बी वर्सेज मटिहानी हुआ। जिसमें खेल के आरंभ में काफी रोचक मुकाबला रहा, 6-6 के स्कोर पर दोनों टीमें पहली बार बराबर हुआ तथा उसके बाद मटिहानी टीम द्वारा सुपर टेकल कर तीन को आउट किया।कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण का विशेष अवसर प्रदान कर रहा है-डॉ सोनू शंकर 3

फिर टाइम ओभर एवं फस्ट हाफ होने पर भी दोनों टीमों के बीच महामुकाबला काफी रोचक रहा।इस दौरान दोनों टीमों के कोच अपने अपने टीमों को गुरुमंत्र देते रहे। वहीं दुसरे दिन सोमवार को तीन टीमें पुरुष वर्ग के तथा एक टीम महिला वर्ग का खेल हुआ। वहीं निर्णायक की भूमिका में अमरेश कुमार, नन्दन कुमार, आदित्य कुमार अंबर , पुलकित कुमार, रामप्रीत कुमार, राजू कुमार, निशांत कुमार, गुलशन कुमार एवं अन्य थे।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article