बेगूसराय के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आए – राजकुमार सिंह

DNB Bharat Desk

 

बेगुसराय ने समस्तीपुर को 41 रनों से पराजित किया, बेगूसराय के युवराज एवं पृथ्वी राज बनें संयुक्त रुप से मैन ऑफ द मैच घोषित

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आए। उक्त बातें बरौनी फर्टिलाइजर खेल मैदान में मंगलवार को बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित क्रिकेट में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए परिचय प्राप्त करते हुए मुख्य अतिथि सह मटिहानी विधायक  राजकुमार सिंह ने व्यक्त किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आए - राजकुमार सिंह 2वहीं आयोजित सेंट्रल जोन में रणधीर वर्मा अंडर 19 में सेंट्रल ज़ोन मुकाबले के दौरान बेगुसराय और समस्तीपुर के बीच मैच खेला गया। बेगूसराय की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में बेगूसराय ने  4 विकेट खोकर 308 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से युवराज  ने 70 गेंदों में 91 रन, शिवम् राज 110 बॉल में 89 रन और पृथ्वी राज ने 62 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली। समस्तीपुर की ओर से सुमन  ने 2 विकेट  और राहुल ने 1 विकेट  लिए । जबाव में  समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में  9 विकेट खो कर 267 रन ही बना पाई।इस तरह से बेगूसराय ने समस्तीपुर को  41 रनों  से पराजित किया।

बेगूसराय के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आए - राजकुमार सिंह 3समस्तीपुर की ओर से अभय कुमार ने 59 रन , अबुतालिब ने 49 और अभिनव ने 31 रन की पारी खेली। बेगुसराय की ओर से सुधांशु ने 3, पृथ्वी राज ने 2 विकेट लिए ।मैन ऑफ द मैच  का पुरस्कार बेगूसराय  के पृथ्वी राज और युवराज को संयुक्त रूप से बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह ने प्रदान किया ।

बेगूसराय के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आए - राजकुमार सिंह 4निर्णायक की भूमिका में वेद प्रकाश और अमित कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे। वहीं इस अवसर पर ललन कुमार, मुरारी कुमार, शोभित पासवान, दानिश आलम, निराला कुमार, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article