तेघड़ा में राज्यस्तरीय बालक – बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2 नवंबर से

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

आगामी 2 नवंबर से बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखण्ड के दुलारपुर गाँव में चार दिवसीय बिहार राज्य बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से शीर्ष खिलाड़ियों की भागीदारी होगी। इसकी तैयारी को लेकर गुरूवार को ग्रामीण क्लब दुलारपुर के खेल मैदान में खिलाड़ियों, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक महंथ प्रणव भारती की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न कार्यों के मद्देनजर अलग अलग समितियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष महंथ प्रणव भारती को बनाया गया तथा सचिव वॉलीबॉल के पुराने खिलाड़ी सह पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह को बनाया गया। पूर्व डीएसपी सुनील कुँवर को संरक्षक के रूप में मनोनित किया गया। शशिभूषण भारद्वाज एवं राकेश कुमार महंथ को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

बैठक में महंथ प्रणव भारती, पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, वॉलीबॉल खिलाड़ी सुनील कुमार सिंह, प्रेमचंद्र सिंह, विजयशंकर सिंह, किशोरी चौधरी, नवल किशोर सिंह, प्रमोद चौधरी, दिलीप कुमार, विजय नारायण तिवारी, दौलत कुमार, पप्पू कुमार, राकेश कुमार महंथ, शशिभूषण भारद्वाज, सुरेन्द्र सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article