इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का डमी पंजीयन कार्ड 19 तक पोर्टल पर अपलोड होगा

DNB Bharat Desk


बेगूसराय/भगवानपुर-इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 व वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए सूचीकृत और पंजीकृत विद्यार्थियों का डमी सूचीकरण और पंजीयन कार्ड 19 अगस्त तक अपलोड होगा। बिहार बोर्ड ने हस्ताक्षरयुक्त पंजीयन और सूचीकरण कार्ड को अपलोड करने की तिथि बढ़ा दी है।पहले अंतिम तिथि नौ अगस्त थी। बोर्ड ने कहा है कि निर्धारित अवधि में संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान अनिवार्य रूप से हस्ताक्षरयुक्त डमी पंजीयन और सूचीकरण कार्ड पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

- Sponsored Ads-

सूचीकृत, पंजीकृत विद्यार्थी जिनके कार्ड में कोई त्रुटि नहीं है उनके माता-पिता, छात्र व प्रधान द्वारा हस्ताक्षर किया कार्ड पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इंटरमीडिएट के लिए http://seniorsecondary. biharboardonline.com व माध्यमिक के लिए https://secondary.biharboardonline. com पर अपलोड किया जाना है। जिस विद्यार्थी का डमी सूचीकरण पोर्टल पर अपलोड नहीं होगा, उनका मूल पंजीकरण निर्गत नहीं होगा। ऐसे विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में आवेदन नहीं भर सकेंगें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article