नालंदा में 21 और 22 जनवरी को होगा खेल उत्सव का आगाज़, सांसद कौशलेन्द्र ने पीसी कर दी जानकारी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

युवाओं में खेल प्रतिभा को नई उड़ान देने के उद्देश्य से नालंदा जिला प्रशासन द्वारा 21 और 22 जनवरी को सोगरा हाई स्कूल मैदान में भव्य खेल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी।

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि बिहार की धरती से पहली बार किसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। यह पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है।

नालंदा में 21 और 22 जनवरी को होगा खेल उत्सव का आगाज़, सांसद कौशलेन्द्र ने पीसी कर दी जानकारी 2सांसद ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इतनी बड़ी जिम्मेदारी नितिन नवीन को मिलना उनके नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक अनुभव को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।कौशलेन्द्र कुमार ने आगे कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सीधा असर आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। 

नालंदा में 21 और 22 जनवरी को होगा खेल उत्सव का आगाज़, सांसद कौशलेन्द्र ने पीसी कर दी जानकारी 3उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में एनडीए गठबंधन की सरकार बनना तय है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन का चयन कहीं न कहीं बंगाल की राजनीतिक चुनौती को ध्यान में रखकर किया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article