हर घर, हर व्यक्ति तक पहूंचाएं सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को – रूदल राय

DNB Bharat Desk

जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह द्वारा बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं एवं सांगठनिक पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों के बीच पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए कीटों एवं कीट में पार्टी का झंडा, पट्टा, जल जीवन हरियाली अभियान उर्जा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, स्वास्थ्य प्रक्षेत्र, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, अनुसुचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग,श्रम संसाधन, पर्यावरण,  वन एवं जलवायु विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, बिहार में प्रशासनिक सुधार के आयाम का बूक लेट का वितरण करते हुए मुख्य अतिथि सह बेगूसराय जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि हर घर हर,व्यक्ति तक सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का जानकारी पहुंचाएं।

- Sponsored Ads-

हर घर, हर व्यक्ति तक पहूंचाएं सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को - रूदल राय 2जिससे वह लाभान्वित होंगे। बहुत ऐसे योजना हैं जिनके बारे में प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। जिसमें जिले के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष अपने अपने सांगठनिक पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों, प्रखण्ड तथा पंचायत कार्यकारणी सदस्यों का सहयोग लेंगें। वह सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। वहीं प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान तथा न्याय के साथ विकास के लिए कृत संकल्पित है। हम सभी कार्यकर्ताओं का यह जिम्मेदारी है कि हम अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और लोगों को योजना का लाभ उठाने की प्रक्रिया को बताएं। सभी योजनाओं जनहित में चलाई जा रही है जिसे धरातल पर उतारना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

इस दौरान उन्होंने कई बार जिम्मेदारी जैसी शब्दों पर बल दिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष एहतसामूल हक अंसारी, जदयू नगर अध्यक्ष विक्रम कुमार, मिडिया कॉरडीनेटर धर्मवीर कुमार, सरपंच पिपरा देवस रामप्रकाश महतों, सोना देवी, शिशुपाल कुमार, रुपेश कुमार, अब्दुल कुदुस, मो दिलशाद, सुबोध कुमार, प्रेमचंद साह, मो हनीफ, मो मुस्लिम, बिपिन सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, पंकज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

हर घर, हर व्यक्ति तक पहूंचाएं सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को - रूदल राय 3वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने बताया कि कीट में पार्टी का झंडा, पट्टा, जल जीवन हरियाली अभियान उर्जा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, स्वास्थ्य प्रक्षेत्र, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, अनुसुचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग,श्रम संसाधन, पर्यावरण,  वन एवं जलवायु विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, बिहार में प्रशासनिक सुधार के आयाम का बूक लेट में संदर्भित विभागों का सम्पूर्ण जानकारी दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article