मेरिट लिस्ट और किट मिलने के बाद भी अटकी बहाली, बेगूसराय में सैकड़ों गृह रक्षकों ने केंद्रीय मंत्री को घेरा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में आज सैकड़ों नवनियुक्त गृह रक्षक एवं महिला गृह रक्षकों ने बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मिलकर गुहार लगाई है। दरअसल अभ्यर्थियों का कहना है कि चार माह पूर्व ही उन लोगों का मेरिट लिस्ट भी कंप्लीट हो चुका है और उन्हें वर्दी का किट भी मिल गया है।

- Sponsored Ads-

लेकिन अभी तक उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है जिस वजह से लगातार अभ्यर्थी जिला प्रशासन के साथ-साथ पटना तक लिखित रूप से अपनी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन जब कहीं से भी उन्हें नियुक्ति का आश्वासन नहीं मिला तब आज अभ्यर्थियों ने केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह से नियुक्ति की गुहार लगाई है।

मेरिट लिस्ट और किट मिलने के बाद भी अटकी बहाली, बेगूसराय में सैकड़ों गृह रक्षकों ने केंद्रीय मंत्री को घेरा 2अभ्यर्थियों ने बताया कि सांसद गिरिराज सिंह ने इन लोगों को 25 जनवरी तक नियुक्ति हो जाने का आश्वासन दिया है। अभ्यर्थियों ने बताया कि संसद के आश्वासन के बाद लगता है कि अब उन लोगों की नियुक्ति शीघ्र ही हो जाएगी इसलिए उन लोगों में काफी खुशी भी देखी जा रही है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article