विद्यालय विवाद को लेकर पहले जिला परिषद ने केन्द्रीय मंत्री से विद्यालय मरम्मती एवं विस्तार की मांग की – भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बरौनी अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस संदर्भ में, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 की सदस्य  ऋतु कुमारी ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री एवं स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह जी को पत्र लिखकर विद्यालय भवन की मरम्मत एवं विस्तार की मांग की है। उक्त बात की जानकारी मोसादपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने बुधवार को दी। उन्होंने मोसादपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय, जिसमें 6 से 11 वर्ष के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था है, एनएच-31 के किनारे स्थित है।

- Sponsored Ads-

सड़क निर्माण के कारण विद्यालय भवन को तोड़ने का निर्णय लिया गया है, और बच्चों को 2.5 किलोमीटर दूर मध्य विद्यालय हरपुर में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस स्थिति के कारण बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में जोखिम और असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस विषय को लेकर  गिरिराज सिंह जी के कार्यालय से बेगूसराय जिलाधिकारी को भी पत्र लिखकर इस समस्या का समाधान निकालने की अपील की गई है। पत्र में विद्यालय भवन की मरम्मत और बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने की सिफारिश की गई है।

विद्यालय विवाद को लेकर पहले जिला परिषद ने केन्द्रीय मंत्री से विद्यालय मरम्मती एवं विस्तार की मांग की - भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा 2जिला परिषद सदस्य ऋतु कुमारी ने आग्रह किया है कि विद्यालय भवन को स्थानांतरित करने के बजाय, इसकी मरम्मत और विस्तार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि बच्चों को उनके घर के पास ही शिक्षा मिल सके। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार को सुदृढ़ करेगा।भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह बच्चों के भविष्य और शिक्षा से जुड़ा एक संवेदनशील विषय है। पार्टी बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनकी शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से इस पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article