इन्सपायर अवार्ड कार्यक्रम को गति प्रदान करने हेतु नोडल शिक्षक किया गया नामित

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|डीईओ बेगूसराय के  निदेश के आलोक में बीईओ भगवानपुर ने प्रत्येक कॉम्प्लेक्स रिसोर्स  सेन्टर से एक-एक शिक्षक को इन्सपायर अवार्ड कार्यक्रम को गति प्रदान करने हेतु नोडल शिक्षक नामित किया गया है। 

- Sponsored Ads-

नोडल शिक्षक को  निदेश दिया गया है कि प्रखंडाधीन सभी मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय के गणित एवं विज्ञान शिक्षक से संपर्क स्थापित कर सभी मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए पोर्टल पर नवाचार तैयार करवाकर अपलोड करवाने को कहा गया है ताकि विभाग के द्वारा निर्धारित नवाचार से संबंधित लक्ष्य को ससमय पूर्ण किया जा सके।

नामित नोडल के रूप में प्राची राय,काजल कुमारी,गौतम कुमार,अनुपम कुमारी, सोनम,नितेश कुमार पल्लवी कुमारी,नित्या ओझा, सतोष कुमार गुप्ता, गुड्डी कुमारी,शिवराम कुमार,धर्मेन्द्र कुमार,आशुतोषकुमार,तेजस्वनी,मनोज कुमार,रोहन रजक शामिल हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article