नालंदा: बच्चों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए व्यक्ति के जबड़े में मारी गोली,जख्मी हालात में हायर सेंटर रेफर

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-रहुई थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए एक व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल व्यक्ति की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के मशियाडीह गांव निवासी स्व. प्यारे पासवान के पुत्र अजय पासवान के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था।

नालंदा: बच्चों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए व्यक्ति के जबड़े में मारी गोली,जख्मी हालात में हायर सेंटर रेफर 2इसी को शांत कराने अजय पासवान वहां पहुंचे थे। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने अचानक राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें अजय पासवान के जबड़े में गोली लग गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

नालंदा: बच्चों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए व्यक्ति के जबड़े में मारी गोली,जख्मी हालात में हायर सेंटर रेफर 3घायल को तुरंत बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किन-किन पक्षों के बीच हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article