समस्तीपुर: फोटो नहीं खिंचवाने पर भड़के चाचा, दूल्हे समेत तीन को पीटा,अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से आ रही जहाँ अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवंटा गांव में शादी समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में चल रहा है।

 जानकारी के अनुसार, गांव में एक शादी समारोह आयोजित था। इसी दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर चाचा और भतीजे के बीच कहा सुनी हो गई। बताया जा रहा है कि चाचा इस बात से नाराज थे कि भतीजे ने उनके साथ फोटो नहीं खिंचवाया। विवाद उस समय और बढ़ गया जब शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। 

समस्तीपुर: फोटो नहीं खिंचवाने पर भड़के चाचा, दूल्हे समेत तीन को पीटा,अस्पताल में भर्ती 2आरोप है कि इसी बात को लेकर चाचा उग्र हो गए और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। घटना में दूल्हा सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिस दूल्हे की शादी की पहली रात खुशियों में बीतनी थी, वह अब अस्पताल के बेड पर दर्द से कराह रहा है। 

समस्तीपुर: फोटो नहीं खिंचवाने पर भड़के चाचा, दूल्हे समेत तीन को पीटा,अस्पताल में भर्ती 3दूल्हे ने मायूसी जताते हुए कहा कि आज उसकी सुहागरात थी, लेकिन पारिवारिक विवाद ने खुशियों को मातम में बदल दिया। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article