डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर : वैशाली जिला के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना के पास एक उजले रंग के आल्टो कार जिसपर आगे में लर्निग लिखा हुआ था उससे एक युवक की लाश बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी। इस शव का अब तक पहचान नहीं हो सका था। इस संबंध में वैशाली एसपी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक कौन है और किसने गाड़ी यहां लगाया है इसके लिये सीसीटीवी जांच की जा रही है। वैशाली एसपी ने बताया कि समस्तीपुर में सिनेमा हॉल संचालक सह L J P R नेता रोहित कुमार उर्फ अंटू ईश्वर पर फायरिंग वाली घटना से भी जोड़कर वैशाली पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी उस घटना से जोड़कर बताना जल्दबाजी होगी हो सकता है यह मामला अलग हो। बहरहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
समस्तीपुर पुलिस से L J P R नेता पर फायरिंग मामले में घटनास्थल और अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फूटेज की मांग की गयी है, ताकि दोनों कार का मिलान किया जा सके। बता दें कि प्रोपर्टी डीलर सह सिने कारोबारी सह लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य रोहित कुमार उर्फ अंट्टू ईस्सर ने अपने उपर हुए फायरिंग मामले में लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शत्रुध्न राय, राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, राहुल यादव उर्फ चुसनी, मनीराम उर्फ मनीया तथा लक्की खान समेत पांच से सात अज्ञात को आरोपित किया गया है।
इधर समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह का बताना है कि हाजीपुर में कार से अज्ञात युवक का शव बरामद मामले में समस्तीपुर पुलिस के पदाधिकारी लगातार वैशाली पुलिस के संपर्क में है।बता दे कि नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे लोजपा(रा) संसदीय बोर्ड के सदस्य सह सिने कारोबारी रोहित कुमार उर्फ अंटू इस्सर पर जानलेवा हमला मामले में लोजपा(रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न राय समेत पांचो नामजद व अन्य अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये वैशाली समेत आसपास के अन्य जिलों में पुलिस की छापेमारी जारी है।
हालांकि अब तक पुलिस को कुछ स्पस्ट सुराग नहीं मिल सका है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद वैशाली की ओर भागे जाने का लोकेशन मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी में जुटी हुई है डीआईयू के अलावे सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में नगर व मुफस्सिल टीम भी अलग-अलग छापेमारी में कर रही है। वहीं रास्ते में लगे अब तक करीब 100 से अधिक सीसीटीवी की जांच की गयी व उसके फूटेज को साक्ष्य के तौर पर लिया गया है। इधर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है एक ही दल लोजपा(रा) के दो नेता आमने-सामने हैं।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट