वीरपुर में गैर दुकान से 25 घरेलू गैस सिलेंडर की चोरी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के शांति चौक स्थित गैस दुकान की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्रा पंचायत के शांति चौक के पास एक गैस सिलेंडर की दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 25 घरेलू गैस सिलेंडर की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने वीरपुर थाना में आवेदन दिया है।

- Sponsored Ads-

वहीं पीड़ित दुकानदार विकास पोद्दार ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार 14 फरवरी को शाम लगभग 7 बजे में दुकान बंद कर घर चले गए थे। 15 फरवरी को सुबह 8 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था सामान बिखरे पड़े थे और दुकान से 25 गैस सिलेंडर गायब थे।

दुकानदार ने बताया कि 25 गैस सिलेंडर में 19 एचपी का एवं भारत का 5 गैस भरा हुआ सिलेंडर गायब है। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article