गंगासागर एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में बरामद हुई विदेशी शराब।
डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार की अहले सुबह रेल अंचल निरिक्षक एवं एएलटीएफ 3 की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में बरौनी जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि ट्रेन के माध्यम से शराब की तस्करी किये जाने की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई में बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन संख्या 13185 गंगासागर एक्सप्रेस के साधारण बोगी से लावारिस हालत में 180 एमएल की 60 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
