बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधीयों ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें में आसमान पर देखने को मिल रहा है। और अपराधी लगातार बेगूसराय में बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम दे रही है। लेकिन पुलिस अपराधी पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। इसी कड़ी मे एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधीयों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। वही हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटन के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधीयों ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 2

घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र सकरौली गांव की है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।मृतक युवक की पहचान सकरौली गांव निवासी रामशंकर शर्मा का पुत्र चंदन कुमार  शर्मा के रुप में की गई है। मृतक चंदन के दो छोटे छोटे बच्चे हैं।, जिसमें एक लड़का और लड़की शामिल है। इधर चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।

पुलिस कागजी प्रक्रिया के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बहियार में सुबह के वक्त गांव के ही कुछ लोगों ने शव को देखा था। उसके बाद यह बात कानोकान फैल गई। बताया जा रहा है युवक को घर से बुला कर ले गया और युवक को गोली मारकर हत्या कर शव को बहियार में फेंक दिया। इस घटना के संबंध में प्रजनन बताया है कि रात में किसी ने बुला कर ले गया पहले शराब पिया।

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधीयों ने एक युवक को गोली मारकर किया हत्या, इलाके में फैली सनसनी 3

शराब पीने के दौरान ही आपस में विवाद हुआ इसी विवाद के कारण अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आपको बताते चले की 12 घंटे के अंदर दो युवक की हत्या के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This Article