मनरेगा बरौनी में कार्य करने के दौरान प्राइवेट डाटा एंट्री ऑपरेटर के असामयिक निधन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मनरेगा बरौनी में कार्यरत प्राइवेट डाटा एंट्री ऑपरेटर विजय कुमार का कार्यालय अवधि में गुरुवार की शाम में असामयिक निधन हो गई। मृतक बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस वार्ड नंबर -08 निवासी सुरेश शर्मा के उम्र लगभग 40 वर्षीय पुत्र विजय कुमार था। मिली जानकारी अनुसार घटना की सुचना पाते ही कार्यालय कर्मियों ने आनन-फानन में स्थानीय सरकारी अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी लाया जहां गहन चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

मनरेगा बरौनी में कार्य करने के दौरान प्राइवेट डाटा एंट्री ऑपरेटर के असामयिक निधन 2वहीं डीपीओ मनरेगा बिट्टू कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सह प्रशिक्षु बीडीओ पूजा कुमारी, पीओ मनरेगा मुकेश , पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, मो आलमगीर, मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह, शंभू शर्मा, पैक्स अध्यक्ष हाजीपुर नवल किशोर सिंह, एटक नेता प्रहलाद सिंह, अशोक कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी पहूंच कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दिया।

मनरेगा बरौनी में कार्य करने के दौरान प्राइवेट डाटा एंट्री ऑपरेटर के असामयिक निधन 3वहीं स्वजनों एवं शुभचिंतकों के द्वारा मृतक विजय कुमार के आश्रितों को संविदा आधारित नौकरी, विधि सम्मत उचित मुआवजा, अनुग्रह राशि, दाह-संस्कार के लिए सहयोग राशि सहित अन्य मांगों को रखा। जिसपर मृतक विजय कुमार के बड़े भाई संजय कुमार को शुक्रवार को मनरेगा बरौनी परिवार द्वारा सहयोग के तौर पर नगद मो.50000/– (पचास हजार रूपया) प्रदान किया गया। साथ ही आश्वस्त किया गया है कि हरसंभव सहयोग किया जाएगा और विपदा की इस घड़ी में हम मनरेगा बरौनी परिवार शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।

मनरेगा बरौनी में कार्य करने के दौरान प्राइवेट डाटा एंट्री ऑपरेटर के असामयिक निधन 4वहीं इस दौरान शोक सभा आयोजित कर एवं दो मिनट मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिया विदाई। इधर घटना की सुचना पाते ही बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। जहां से पोस्टमार्टम उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया।‌ वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे ले लिया गया और यूडी केस दर्ज करने की प्रकिया शुरू कर दिया गया है।

मनरेगा बरौनी में कार्य करने के दौरान प्राइवेट डाटा एंट्री ऑपरेटर के असामयिक निधन 5वहीं दूसरी ओर डीपीओ मनरेगा बिट्टू कुमार सिंह के अगुवाई में एक शोक सभा आयोजित किया गया। आयोजित शोक सभा में डीपीओ मनरेगा बिट्टू कुमार सिंह, पीओ मनरेगा बरौनी मुकेश, लेखापाल पिंकी कुमारी, पीटीए सुभाष कुमार ,बीएफटी गौतम कुमार, पीआरएस संजीव कुमार, नागमणि कुमार, दिलीप कुमार, उमाशिश चौधरी, अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, रवी कुमार, नीरु प्रताप, विवेक मुनमुन, जितेन्द्र, नंदकिशोर, एक्सक्यूटिव असिस्टेंट रोहित कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर मुकेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।

मनरेगा बरौनी में कार्य करने के दौरान प्राइवेट डाटा एंट्री ऑपरेटर के असामयिक निधन 6वहीं इस मृतक विजय कुमार के संदर्भ में जानकारी देते हुए पीओ मनरेगा मुकेश ने बताया कि कर्मी विजय कुमार काफी आज्ञाकारी कर्मी था। वह सभी दायित्वों को बखूबी निभाया अपने जीवन काल में। वहीं मृतक विजय कुमार अपने पीछे विधवा पत्नी पूनम कुमारी, 7 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार, 4 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, पिता सुरेश शर्मा, भाई संजय कुमार, गांधी कुमार, पुकार शर्मा सहित अन्य को अनाज बनाकर छोड़ चले गए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article