समस्तीपुर: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: शिवाजीनगर थाना क्षेत्र  के सरहिला गांव के पेड़ से 17 वर्षीय किशोर का फंदे से लटका हुआ शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई ग्रामीणों की सूचना पर शिवाजीनगर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। इधर शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

समस्तीपुर: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम 2वही मृतक किशोर की पहचान परसा पंचायत के सरहिला गांव के उदगार मुखिया के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुआ है। घटना स्थल पर मौजूद मृतक नीतीश कुमार की मां ने बताया की अपने बड़े भाई के साथ सोनीपत में वह रहता था। तीन माह पहले ही एक शादी में आया था। पास के एक घर पर आता जाता था। उसी घर के लोगो ने रात को बुलाया था। नौ बजे खाना खाकर घर से निकला था जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

समस्तीपुर: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम 3सुबह में लोगों ने बताया कि बगल के एक गाछी में पेड़ में फंदे से लटका हुआ उसका शव है। शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष छोटे लाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी गांव जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है। जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Share This Article