नालंदा: रहूंई नगर पंचायत में लगभग दो करोड़ की लागत से आठ योजनाओं का किया गया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

रहूंई नगर पंचायत में नगर विकास एवं आवास विभाग की लगभग दो करोड़ 75 लाख की लागत से तैयार आठ योजनाओं का उद्घाटन नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। राबड़ी देवी के बयान पर, जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव की जान को खतरे की बात कही थी, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

नालंदा: रहूंई नगर पंचायत में लगभग दो करोड़ की लागत से आठ योजनाओं का किया गया उद्घाटन 2उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव को किसी बाहरी खतरे से नहीं, बल्कि अपने परिवार से ही खतरा है। लालू परिवार में सत्ता की अंदरूनी लड़ाई चल रही है, जहां भाई-बहन और बड़े-छोटे भाई एक ही पद के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”तेज प्रताप यादव के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर सांसद ने साफ कहा, “हम कभी नहीं चाहेंगे कि तेज प्रताप एनडीए में आएं।

नालंदा: रहूंई नगर पंचायत में लगभग दो करोड़ की लागत से आठ योजनाओं का किया गया उद्घाटन 3हम जानते हैं कि उनके आने से भ्रष्टाचार बढ़ेगा।”बिहार में 70,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपों पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा, “नीतीश कुमार के शासनकाल में हर काम पारदर्शिता के साथ हुआ है। अगर कोई घोटाले का आरोप है तो यह जांच का विषय है।”

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article