बेगूसराय में डिप्रेशन में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो में पसरा मातम्

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में डिप्रेशन में आकर एक छात्रा के द्वारा सुसाइड का मामला सामने आया है । घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी वार्ड 3 की है। मृतक छात्रा की पहचान नाव कोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी के रहने वाले रंजीत ठाकुर की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है की मुस्कान कुमारी इंटर की छात्रा थी और किसी बात को लेकर काफी तनाव में थी । और सोमवार को उस वक्त जब उसके घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे घर में सिर्फ मुस्कान कुमारी एवं उसकी छोटी बहन मौजूद थी। उसी वक्त वह फंदे से लटक गई।

बेगूसराय में डिप्रेशन में इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो में पसरा मातम् 2मुस्कान कुमारी की कुमारी की बहन के चिल्लाने के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और मुस्कान कुमारी को फंदे से उतार कर इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में आज उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article