बेगूसराय के बछवाड़ा एचएच 28 के समीप  संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आज अहले सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के झमटीया ढाला एन एच 28 की है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रानी 1 निवासी योगेंद्र शर्मा के पुत्र जितेंद्र शर्मा के रूप में की गई है । 

बताया जा रहा है कि जितेंद्र शर्मा वेल्डिंग दुकान में मजदूरी का काम करता था और पिछले रात से ही वह घर से बाहर निकला हुआ था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन भी की गई थी लेकिन आज अहले सुबह झमटीया ढाला के समीप एनएच 28 पर उसका शव बरामद किया गया। 

बेगूसराय के बछवाड़ा एचएच 28 के समीप  संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी 2हालांकि पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में मौत बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है । फिलहाल जितेंद्र शर्मा की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article