बिजली के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और मारपीट, एक बच्चा समेत चार लोगो को लगी गोली

DNB Bharat Desk

 

चिंताजनक हालत में बच्चा रेफर, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के नवीनगर गांव में बिजली के विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी और मारपीट की घटना घटी।

- Sponsored Ads-

बिजली के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और मारपीट, एक बच्चा समेत चार लोगो को लगी गोली 2 इस गोलीबारी और मारपीट की घटना में उसी जगह पर बैठे-बच्चा समेत चार लोगों को गोली लग गई। घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि आज नबीनगर में सुबह से ही बिजली गुल थी। हालांकि बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा बिजली की समस्या को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों से विवाद हुआ।

बिजली के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और मारपीट, एक बच्चा समेत चार लोगो को लगी गोली 3जिसके बाद बिजली विभाग कर्मचारी के ही साथ भी मारपीट कर नवीनगर इलाके से खदेड़ दिया। उसके बाद इसी बिजली बनाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। यही विवाद गोलीबारी में तब्दील हो गई। इसी दौरान बिजली के कारण पानी की भी समस्या उत्पन्न हो गई।सुजीत कुमार ने जब बिजली बहाल करने को कहा तो दूसरे पक्ष के लोगो ने इन्ही के परिवार के ऊपर गोलीबारी करना शुरू कर दिया।जिससे चार लोगो को गोली लग गई।

बिजली के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी और मारपीट, एक बच्चा समेत चार लोगो को लगी गोली 4जख्मी में सुजीत कुमार शिव कुमार नीतीश कुमार छोटू कुमार शामिल है।गंभीर हालत में सभी को रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर दीपनगर थाना पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article