अज्ञात चोरों ने विद्यालय को बनाया निशाना ले उड़े हजारों रुपए मुल्य के समान

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नवीन प्राथमिक विद्यालय मलहडीह की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क
बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा थाना क्षेत्र के नवीन प्राथमिक विद्यालय मलहडीह वीरपुर को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्या अंजु कुमारी सिन्हा ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि शुक्रवार को जब विद्यालय खुला तो देखा कि गेट का ताला टूटा है,किचन शेड से गैस चूल्हा,दो सिलेंडर,बाल्टी,टोपिया आदि गायब था।

बताते चलें कि यह विद्यालय भूमिहीन है। जिसके कारण इस विद्यालय का संचालन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फराडीह में होता है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पल्लव कुमार ने बताया है कि आवेदन विद्यालय प्रबंधन द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article