घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती गांव की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर पति-पत्नी का रिश्ता कलंकित हुआ जहां पति ने अपने ही पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर दी। पति के द्वारा पत्नी की इसलिए हत्या किया है दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने अपने ही पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति सहित पूरे ससुराल वालों ने घर में ही महिला को शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती गांव की है।
मृत महिला की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती गांव के रहने वाले राजन राय की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के पिता समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी गांव के रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया है कि 2022 में अपनी पुत्री की शादी मालती गांव के रहने वाले राजन राय के साथ बड़ी धूमधाम से किए थे। उन्होंने बताया की शादी में जो बन पड़ा था। वह सारा चीज उनको दिया गया था। उन्होंने बताया है की शादी होने के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रिश्ता चला था ।
और लक्ष्मी देवी ने एक पुत्री को भी जन्म दिया। उन्होंने बताया है कि कुछ दिन के बाद पति राजन राय के द्वारा लक्ष्मी से जबरन बाइक और दहेज में अन्य समान की मांग करने लगा। उन्होंने बताया है कि जब लक्ष्मी इसका विरोध करना शुरू किया तो इसी से नाराज होकर उसका पति लक्ष्मी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद कई बार गांव में पंचायत भी हुआ। उसके बावजूद भी पति राजन राय का आदत नहीं सुधार और लगातार दहेज में बाइक और अन्य सामान की डिमांड लगातार करते रहता था। उन्होंने बताया है कि दहेज में बाइक और और समान नहीं मिलने से नाराज ससुराल वालों के द्वारा लक्ष्मी को काफी टॉर्चर भी किया करते रहता था।
इसको लेकर कई बार समझाने बुझाने का प्रयास लड़का को गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उनके द्वारा सामान की डिमांड किया जाता था। उन्होंने बताया कि थकहार कर मेरे द्वारा कहा गया कि कुछ दिन के बाद दे देंगे। लेकिन बीच में पता चला कि फिर लक्ष्मी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि रात में फिर दहेज को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद से नाराज होकर पति राजन राय ने अपनी ही पत्नी लक्ष्मी देवी को पीट-पीट कर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गया। गांव के लोग के द्वारा ही जानकारी मिली कि आपकी पुत्री लक्ष्मी देवी की मौत हो गई है।
आनन फानन में जब गांव पहुंचे तो लक्ष्मी के ससुराल वाले मौके से फरार था। तभी इसकी सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को दी मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आरोपी पति सहित ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क