वीरपुर पुलिस ने दो नशेरी को हंगामा करते किया गिरफतार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को देर शाम में वीरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खरमौली पुल घाट के समीप बांध पर नशेरीयों ने नशे में धुत होकर हो हंगामा कर रहा है! सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस गाड़ी को देखते ही नशेरी भागने लगा पुलिस ने उसका पीछा कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया!

- Sponsored Ads-

इस संबंध में पुलिस अबर निरीझक सह थाना अथ्यझ संजीव कुमार ने बताया कि नशा से धुत वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी मो०अकबर का 2 ० वर्षीय पुत्र सदरे आलम और जगदर पंचायत के मुरादपुर गांव के वार्ड संख्या 9निवासी मण्टून पटेल का 19वर्षीय पुत्र हरे कृष्ण पटेल को जांचोपरांत विधि वत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के माध्यम से उसे जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article