डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी ने धर पकड़ अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के वभनगामा और पर्रा पंचायत से दो अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 41/09 के पर्रा पंचायत के वार्ड नं 10 से बुटाइ यादव के पुत्र राम निवास यादव को गिरफतार किया तो वहीं थाना कांड संख्या 98/14 के वभनगामा निवासी राम अक्षेवट सिंह के पुत्र राजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट