नालंदा:आरपीएस स्कूल में दो छात्र गुट आपस में भिड़े, आधे दर्जन छात्र गंभीर रूप से हुए जख्मी, मॉडल अस्पताल में इलाज जारी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-बिहार थाना क्षेत्र इलाके कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल में दो छात्र गुट आपस में भीड़ गए। इस मारपीट की घटना में 15 से 20 बच्चे घायल बताए जाते हैं। जख्मी छात्र ने बताया कि सीनियर क्लास के बच्चों के द्वारा बिना किसी विबाद के लाठी डंडे एवं लोहे की रोड से अचानक नवमी क्लास के बच्चों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

नालंदा:आरपीएस स्कूल में दो छात्र गुट आपस में भिड़े, आधे दर्जन छात्र गंभीर रूप से हुए जख्मी, मॉडल अस्पताल में इलाज जारी 2सीनियर क्लास के बदमाशछात्रों ने जिसे चाहा उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसने भी बीचबचाव करना चाहा उसे भी नहीं बख्शा गया। करीब आधे घंटे तक स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील रहा लेकिन किसी भी स्कूल के शिक्षक को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना में 15 से 20 छात्र जख्मी है जबकि 6 छात्र गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं जिसमें एक को आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते पर परिजन काफी उग्र हो गए और स्कूल में जाकर हंगामा किया।

नालंदा:आरपीएस स्कूल में दो छात्र गुट आपस में भिड़े, आधे दर्जन छात्र गंभीर रूप से हुए जख्मी, मॉडल अस्पताल में इलाज जारी 3सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस जख्मी छात्र ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अपना मुंह खोला उसे स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।इसे स्कूल की दबंगई नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर कोई भी पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि इस स्कूल में कई वरीय पदाधिकारी के बच्चे भी पढ़ते हैं। वही इस मामले में स्कूल प्रबंधन कैमरे के सामने बोलने से परहेज कर रहे हैं मीडियाकर्मी को स्कूल के अंदर भी जाने से रोका गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article