बेगूसराय में विद्युत स्पर्शाघात से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के लोहियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघा शांति नगर मोहल्ले की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा शांति नगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान बाघा निवासी सुरेश महतो के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश महतो बाघा में ही एक दुकान चला कर अपना जीवन यापन करते थे। बीती रात जिस वक्त बारिश हो रही थी उसी वक्त बरगद का एक डाल टूट कर उनकी दुकान पर गिर गया जिस कारण बिजली का तार भी क्षतिग्रस्त हो गया।

उसी क्रम में सुरेश महतो दुकान से निकलने लगे तभी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोहियानगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article