बेगूसराय चर्चित स्वर्ण व्यवसायी रौशन हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने किया उद्भेदन

DNB Bharat

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में आरोपी हनी पासवान गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में चर्चित स्वर्ण व्यवसाई हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने किया खुलासा। इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी हनी पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि हनी पासवान स्वर्ण व्यवसाई रवि रौशन को गोली मारकर हत्या कर दिया था। उसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी।

- Sponsored Ads-

इसी सिलसिले एसपी बेगूसराय के निर्देश पर सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर लगातार हनी पासवान को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया था। इसी सिलसिले में बीती रात बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि हनी पासवान फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है तभी उसकी गिरफ्तारी हुई है।

एसपी बेगूसराय योगेंद्र कुमार ने बताया है कि स्वर्ण व्यवसाई रवि रोशन को अपराधियों ने दुकान पर चढ़कर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजन ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधी थे जिसकी पहचान सीसी कैमरे फुटेज से भी हो गई थी। जिसमें एक अपराधी कंचन पासवान को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं इस हत्या का मुख्य आरोपी हनी पासवान लगातार पुलिस की नजरों से छुप रहा था। लेकिन पुलिस भी लगातार इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। बीती रात नगर थाना की पुलिस ने हनी पासवान को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 16 जनवरी को स्वर्ण व्यवसाई रवि रोशन को उस वक्त हनी पासवान के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपने दुकान पर खड़ा था। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश में इस घटना को हनी पासवान ने अंजाम दिया था।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article