समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने फुलेंद्र पासवान के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए समस्तीपुर एसपी से की बात

DNB Bharat

पीड़ित परिवार की सुरक्षा जिला प्रशासन की जिम्मेदारी, सांसद ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की कही बात।

डीएनबी भारत डेस्क 
समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर रोड स्थित अमिर गंज धर्मपुर निवासी फूलेंदर पासवान की पुत्री दुर्गा कुमारी की निर्मम हत्या किये जाने पर पीड़ित परिवार पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने समस्तीपुर जिला पुलिस कप्तान से पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने एवं शीघ्र आरोपी की गिरफ़्तारी कराने को लेकर बात की।

सांसद ने कहा पीड़ित परिवार उक्त घटना से काफी डरा हुआ है अब मृतक दुर्गा के पिता और उनका पूरे परिवार को यह डर सता रहा है कि घटना में शामिल अपराधियों द्वारा  कहीं उन के साथ भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे दिया जाए। सांसद प्रिंस राज ने फुलेंद्र पासवान के घर पर जाकर उनको सांत्वना दिया एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने उक्त घटना में जिला प्रशासन से अति शीघ्र कार्रवाई करने को लेकर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक से 10 मिनट तक दूरभाष पर बात किया और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

- Sponsored Ads-

मौके पर जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, अनुसूचित जाति जनजाति जिला अध्यक्ष राजा पासवान, किसान सेल प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर राय, युवा अध्यक्ष शेखर सिंह, नीरज भारद्वाज, मनोज ठाकुर, राजेश झा, जीवच पासवान, विमलेश पासवान, अरविंद पासवान, ऋषि सिंह, सुधीर हजारी, रालोजपा के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article