चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

खोदावंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाड़ा गांव स्थित स्व राम चन्द्र ठाकुर के घर पर छापेमारी कर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ उसके पुत्र बाइक चोर राजीव कुमार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि विगत दिनों मालपुर निवासी मो अलाउद्दीन के पुत्र मो जावेद के दरवाजे पर खड़ी वाइक चोरी हो गयी थी। गुप्त सूचना मिला कि चोरी की गई उक्त बाइक राजीव कुमार अपने घर मे छिपा कर रखा है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए बाइक सहित राजीव को गिरफ्तार कर लिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article