बेगूसराय उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता , लगभग डेढ़ लाख का विदेशी शराब जप्त

DNB Bharat

बेगूसराय उत्पाद विभाग टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थित जेलगेट के समीप एनएच 31 किनारे झुग्गी झोपड़ी के समीप की छापेमारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के उत्पाद विभाग पुलिस टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के लिए पहुंची उत्पाद विभाग पुलिस टीम को लगभग डेढ़ लाख रूपया का भारी मात्रा में टेट्रा पैक विदेशी शराब को बरामद किया गया है।

- Sponsored Ads-

यह कार्रवाई उत्पाद विभाग पुलिस टीम के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थित जेलगेट के समीप एनएच 31 किनारे झुग्गी झोपड़ी के समीप की गई है। उत्पाद पुलिस ने यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की है। उत्पाद पुलिस की टीम ने लगभग आधा दर्जन प्लास्टिक बोरे में छिपाकर रखे शराब को कारोबारियों के घर में छापा मारकर बरामद कर लिया।

हलांकी इस कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबार में संलिप्त लोग भागने में कामयाब रहे। सैकड़ों की संख्या में बरामद विदेशी टेट्रा पैक विदेशी शराब की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रूपया आंकी जा रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article