बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बखरी थानाक्षेत्र अंतर्गत सोनमा गांव में हुआ सड़क हादसा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस सड़क हादसा में मोटरसाइकिल चला रहा युवक भी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृत महिला की पहचान छौराही थाना क्षेत्र अंतर्गत सावंत मोईन टोला के रहनेवाले नरेश यादव की पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृत महिला एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने मायके बगरास श्राद्धकर्म में जा रही थी। तभी सोनवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। और मोटरसाइकिल पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल अवस्था में परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला अपनी मां की श्राद्धकर्म में जा रही थी। तभी यह हादसा का शिकार हुआ।

फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना पर बखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article