रामनवमी के पूर्व संध्या पर बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाला गया फ्लैग मार्च

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के बिहार शरीफ में रामनवमी की पूर्व संध्या पर प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण केंद्र मैदान से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक डीडीसी, एसडीएम और एसडीपीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहर में शांति और सौहार्द्र बनाए रखना था।

रामनवमी के पूर्व संध्या पर बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाला गया फ्लैग मार्च 2 अधिकारियों ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अशांति या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।रामनवमी के अवसर पर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। ड्रोन कैमरों की मदद से घरों की छतों से लेकर गली-मोहल्लों तक नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

रामनवमी के पूर्व संध्या पर बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाला गया फ्लैग मार्च 3प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी है।पुलिस के द्वारा भरावपर पुलपर सालूगंज शेरपुर अखाड़ा पर सोगरा कॉलेज समेत कई संवेदनशील इलाकों का गश्त लगाया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article