प्रखंड प्रमुख ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण के दौरान पाया बंद, पदाधिकारी को लगाई फटकार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के नरहरिपुर,भीठसारी,संजात तथा मोख्तियारपुर पंचायत स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण शुक्रवार को किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 140,60,142,121,84,61तथा 71 को बंद पाया।शुक्रवार को संचालित अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे की उपस्थिति नाम मात्र था।किसी केन्द्र पर सेविका तो कहीं सहायिका अनुपस्थित थी ।

- Sponsored Ads-

उपस्थित सेविका तथा सहायिका ड्रेस कोड में भी नहीं थी। संचालित केन्द्रों का पंजी अवलोकन के दौरान पाया कि टीएचआर पंजी पर मात्रा अंकित नहीं पाया एवं लाभार्थी का हस्ताक्षर शत प्रतिशत भी नहीं था । उन्होंने बताया कि किशोरी बालिकाओं का टीएचआर वितरण भी नहीं किया गया था।

प्रखंड प्रमुख ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण के दौरान पाया बंद, पदाधिकारी को लगाई फटकार 2निरीक्षण के दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में मिले विसंगतियों का जांच प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी बेगूसराय व बालविकास पदाधिकारी भगवानपुर ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बेगूसराय को देते हुए  कहा कि  बालविकास पदाधिकारी भगवानपुर, महिला पर्यवेक्षिका सहित सेविका व सहायिका अपने कार्य में रुचि नहीं लेते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article