बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने डंडारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण 

DNB Bharat Desk

जिला पदाधिकारी बेगूसराय, तुषार सिंगला ने डंडारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में  विधायक बखरी,  सूर्यकांत पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष,  प्रखंड प्रमुख, सहायक समाहर्ता बेगूसराय, सिविल सर्जन बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बलिया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बलिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डंडारी, अंचलाधिकारी डंडारी सहित सभी विभाग के जिला स्तरीय एवं प्रखंड  स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।  

- Sponsored Ads-

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा तेतरी पंचायत में बने पशु अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा पशु अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी  किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने डंडारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण  2इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा तेतरी पंचायत में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया गया। जहाँ पर कार्य प्रगति पर देख प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

क्षेत्र भ्रमण के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा डंडारी प्रखंड परिसर में आयोजन जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया गया। 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं 5 लाभुकों को आवास पूर्ण करने के उपरांत सांकेतिक चाभी, आपूर्ति विभाग अंतर्गत 6 लाभुकों को राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग के 10 लाभुकों को आयुष्मान कार्ड, 5 महादलित महिला को जीविका से जुड़ने पर पासबुक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत 5 लाभुकों को वृद्धजन पेंशन का लाभ,एवं अभियान बसेरा फेज 2 के अंतर्गत 10 लाभुकों को पर्चा दिया गया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा जनसंवाद में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र विशेष संबंधित समस्याओं को सुना गया एवं आम लोगों द्वारा बतायी गई समस्याओं को भी सुना गया एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने डंडारी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित योजनाओं का किया निरीक्षण  3जमीन की कमी के कारण बीआरसी भवन नहीं रहने पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को अविलंब जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि बीआरसी का भवन निर्माण कराया जा सकें।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पंचायतों के टोलों-टोलों में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर लगाया जा रहा है, वैसे लाभुक जो सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित है, वे वहां जाकर अपना आवेदन दे सकते है, अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, सरकार स्वयं आपके पास आकर आपकी समस्याओं का समाधान करेगी। 

जिलाधिकारी द्वारा  कहा गया कि इसी प्रकार पंचायतों में महिला जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां महिलाएं अपनी समस्याओं को बता सकती है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकें।

उन्होंने यह भी  कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर पहुंचे, इसके लिए पूरी प्रशासन की टीम को जनप्रतिनिधियों को सहयोग आवश्यक है, जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच संवाद होने से हर समस्या का समाधान होता है।

इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके द्वारा निरीक्षण की गई योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई एवं उसका समाधान करने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article