भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग समेत वरीय पदाधिकारियों की टीम नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिमरिया घाट का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग, भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद, निदेशक विद्यारानी कोंथौजम द्वारा 143 तेघड़ा विधान सभा अंतर्गत मतदान केन्द्र राजकीयकृत महात्मा गांधी प्लस टू विद्यालय एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिमरिया घाट का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय  तुषार सिंगला, नगर आयुक्त नगर निगम  सोमेश बहादुर माथुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मौके पर जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राजकीयकृत महात्मा गांधी प्लस टू विद्यालय में चार बूथ एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिमरिया घाट में 3 बूथ है। उन्होंने बताया कि राजकीयकृत महात्मा गांधी प्लस टू विद्यालय में एक और अतिरिक्त बूथ बनाया जा रहा है।

वरीय उप निर्वाचन आयुक्त ने सभी बूथों पर शौचालय की साफ-सफाई, साफ पानी, बिजली की सुविधा को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर वरीय उप निर्वाचन आयुक्त द्वारा बीएलओ से भी मिलकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की गई।

भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग समेत वरीय पदाधिकारियों की टीम नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिमरिया घाट का किया निरीक्षण 2उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी को शनिवार को सभी बीएलओ को प्रशिक्षित करते हुए फार्म उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि बीएलओ सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर फार्म उपलब्ध करा सकें।

उन्होंने सभी बीएलओ से प्रत्येक दिन इसकी समीक्षा करने का निर्देश भी सभी ईआरओ एवं एईआरओ को दिया।

इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग के तीनों सदस्यों द्वारा सिमरिया घाट का भी भ्रमण किया गया, जहां पर उन्होंने सीढ़ी घाट एवं घाट का सौंदर्यीकरण देख प्रसन्नता जाहिर की

Contents
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article