बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के दिए निर्देश

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने आज सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मरीजों एवं चिकित्सकों से भी मुलाकात की एवं सदर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

- Sponsored Ads-

मीडिया से मुखातिब होने के बाद डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था काफी अच्छी है एवं यहां मरीजों के स्वास्थ्य का एवं उपचार का पूरा ख्याल रखा जाता है । लेकिन साथ ही साथ उन्होंने कहा कि नवनिर्मित भवन बनने के बाद कुछ सुविधा अभी सुचारू रूप से चालू नहीं की गई है  जिनको जल्द ही दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है ।

बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के दिए निर्देश 2साथ ही साथ आईसीयू की व्यवस्था और सुदृढ़ करने की दिशा में भी काम किया जा रहे हैं। हालांकि इस बीच मरीज ने बेहतर इलाज एवं चिकित्सकों के संबंध में कुछ शिकायतें भी की लेकिन डीएम श्रीकांत शास्त्री ने मरीजों एवं उनके परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सारी व्यवस्थाएं अनुकूल कर ली जाएंगी ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article