पदाधिकारियों ने किया टीएचआर समेत केंद्रों का भौतिक सत्यापन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/वीरपुर-समाज कल्याण विभाग के आदेशानुसार गुरुवार 15 मई को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में से चिंहित आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र के लाभूकों को घर ले जाने के लिए दिए जाने वाले सुखा राशन वितरण समेत आंगनबाड़ी केंद्रों के अध्यतन भौतिक सत्यापन से संबंधित जांच दल गठित कर जांच करवा गया।

- Sponsored Ads-

पदाधिकारियों ने किया टीएचआर समेत केंद्रों का भौतिक सत्यापन 2इसके लिए विभाग से जांच दल के सभी नामीत पदाधिकारियों को जांच से संबंधित फाॅर्म भी उपलब्ध कराया गया था। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जांच कर रहे पदाधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि जांच प्रतिवेदन में कुल 36 काॅलम हैं।जिसे हैं या ना में जांच से संबंधित प्रतिवेदन बरीयर पदाधिकारियों को भेजा जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article