अपराधी ने मुखिया से मांगी एक लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर जान मारने का दिया धमकी, थाना में प्राथमिकी दर्ज  

DNB Bharat Desk

थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहरिपुर पंचायत के मुखिया को मारपीट करने व जेब से दस हजार रूपये निकालने व एक लाख रुपए महीने रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध नरहरीपुर के मुखिया सुनील कुमार राय ने थाने में आवेदन देकर कहा कि मैं 20 जून को रात्रि करीब आठ बजे अपने घर से हरिचक बाजार दवाई लेने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था हरिचक पहुंचने पर पूर्व से घात लगाए हरिचक निवासी स्व० महेश्वर महतों के पुत्र राकेश महतों व विन्देश्वरी सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह सहित तीन चार अज्ञात व्यक्ति हरवे हथियार से लैस होकर राकेश महतों बीच चौक पर मुझे पकड़ लिया

और गाली गलौज करने लगा मैंने गाली गलौज देने से मना किया तो मेरे कनपट्टी में पिस्तौल सटा कर जान से मारने की धमकी देते हुए मुझसे रंगदारी के रूप में एक लाख रुपये देने की मांग किया. मेरे द्वारा इसका विरोध करने पर हथियार का भय दिखाते हुए सभी लोगों ने मेरे साथ मारपीट करने लगे इसी क्रम में राकेश महतों ने मेरे जेब से दस हजार रुपये निकाल लिया इसी बीच हो हल्ला सुन कर अगल बगल के लोग आ गए इसी दौरान अर्जुन सिंह ने बोला अभी तो छोड़ दिए हैं

- Sponsored Ads-

अपराधी ने मुखिया से मांगी एक लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर जान मारने का दिया धमकी, थाना में प्राथमिकी दर्ज   2मुखिया बनने के बाद बहुत कमाया है अगर रंगदारी के रूप में मुझे एक लाख रुपये महीना नहीं दोगे तो हम तुम्हे जान से मार देंगे घटना के बाद डरे सहमे मुखिया ने थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग किया वही भगवानपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 201/25दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article