समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक और महिला को मारी गोली, दोनों जख्मी, गोली मारकर भाग रहे अपराधी को भीड़ ने पीट-पीटकर किया हत्या

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर में बेखौफ अपराधियों ने महिला समेत दो को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गये।

 गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गया। जिसकी पीट-पीट कर लोगों ने अधमरा कर दिया।  उधर गोली लगने से घायल युवक पप्पू पासवान और महिला रेखा देवी को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के डॉक्टरों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक और महिला को मारी गोली, दोनों जख्मी, गोली मारकर भाग रहे अपराधी को भीड़ ने पीट-पीटकर किया हत्या 2वही पकड़े गए अपराधी सन्नी पासवान को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोली मारने की वजह को तलाशने में जुटी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक से जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी थी, लेकिन जख्मी हालत में भी युवक ने गोली चलाने वाले अपराधियों को पीछे से उसकी बाइक पकड़ लिया लेकिन अपराधी ने उसे दो गोली और मारी तब वह बाइक छोड़कर गिर गया ।

 समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक और महिला को मारी गोली, दोनों जख्मी, गोली मारकर भाग रहे अपराधी को भीड़ ने पीट-पीटकर किया हत्या 3इसी बीच स्थानीय महिला रेखा देवी अपने घर के पास से निकल कर जख्मी युवक की मदद के लिए सामने आई तो उसे भी अपराधियों ने गोली मार दी। फिर अपराधी भागने लगे। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल अपराधी सन्नी पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article