समस्तीपुर में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, हुई बमबारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है और बमबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बमबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वह जख्मी युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के बाघोंपुर निवासी रामप्रवेश के रूप में की गई है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

समस्तीपुर से अफरोज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article