पिस्तौल का भय दिखाकर कुल्फी वाले से 7 हजार की लुट

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के मल्हडीह नटबाबा स्थान के पास बुधवार को कुल्फी बेचकर घर जा रहे मल्हडीह निवासी जागो सहनी का पुत्र बैधनाथ सहनी से बदमाशों ने मार पिट कर पिस्तौल के बल पर 7 हजार रुपए छीन लिया।

कुल्फी बेचने वाले के द्वारा विरोध किये जाने पर उक्त बदमाश ने कुल्फी के ठेले को भी तोर फोर कर दिया है।घटना को लेकर पीड़ित ने वीरपुर थाना में आवेदन देते हुए पुलिस को बताया है कि किरण कुमार ने नटबाबा स्थान के पास मुझे रोक कर पिस्तौल के बल पर मार पिट करते हुए 7 हजार रुपए को छीन लिया और कुल्फी बेचने वाला ठेला को भी तोर दिया है। जब विरोध किये तो जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि कुल्फी बेचने वाले ने पिस्तौल का भय दिखाकर रुपया छीनने व ठेला तोड़फोड़ करने की शिकायत की है. मामले के जांचोपरांत दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी।

बेगूसराय वीरपुर से गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article