नालंदा: हरनौत के रूपसपुर गांव में 48 घंटे में दूसरी बार हुई बड़ी चोरी, जदयू नेता संजयकांत सिन्हा के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में 48 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की वारदात हुई है। इस बार चोरों ने जदयू के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व प्रवक्ता संजयकांत सिन्हा के बंद पड़े घर को निशाना बनाकर 15 से 20 लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया।

- Sponsored Ads-

पीड़ित रिश्तेदार ने बताया कि फिलहाल पूरा परिवार पटना में रहते है जिसके कारण गांव का मकान पूरी तरह से खाली था। रविवार को जब परिवार अपने गांव रूपसपुर पहुंचे तो साफ सफाई के दौरान घर के कई कमरों की ताले को टूटा हुआ पाया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग बीस लाख की चोरी हुई है जिसका आकलन किया जा रहा है।

नालंदा: हरनौत के रूपसपुर गांव में 48 घंटे में दूसरी बार हुई बड़ी चोरी, जदयू नेता संजयकांत सिन्हा के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस 2घटना की सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसी गांव में 48 घंटे पहले भी एक बंद घर से करीब 20 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

Share This Article