मामूली विवाद में वाहन जप्त करते हुए थानाध्यक्ष ने चालक को पीटा, चालक गंभीर रूप से घायल, एसपी से की शिकायत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बिहार के डीजीपी आलोक राज पुलिसकर्मियों को पीपल्स फ्रेंडली होने की हिदायत दे रहे हैं। लेकिन वर्दी के रौब में गाड़ी चालक को पीटने के इस मामले से पुलिस की साख पर फिर सवाल उठ गया है। मामूली सी बात पर खुद थानेदार ने गाड़ी चालक को पीट दिया। इस पिटाई के दौरान गाड़ी चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। पिटाई इस कदर की गई कि गाड़ी में जगह-जगह खून के दाग पड़े हुए हैं। उसकी गाड़ी को भी जप्त कर लिया गया। लिहाजा रात में वह अस्पताल नहीं जा सका। सुबह घायल चालक का इलाज बखरी पीएचसी में किया गया।

- Sponsored Ads-

मामूली विवाद में वाहन जप्त करते हुए थानाध्यक्ष ने चालक को पीटा, चालक गंभीर रूप से घायल, एसपी से की शिकायत 2जरूरी जांच के लिए उसे बेगूसराय रेफर किया गया है। यह पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र की है। पिटाई के कारण गाड़ी में काफी खून गिरा है। गाड़ी के अंदर खून के निशान साफ नजर आ रहे हैं। पीड़ित सुनील कुमार ने बताया है की गाड़ी लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया है कि आगे में जाम लगा हुआ था तभी परिहारा थाना अध्यक्ष उतर कर आया और बेवजह मारपीट और गाली गलौज करने लगा।

मामूली विवाद में वाहन जप्त करते हुए थानाध्यक्ष ने चालक को पीटा, चालक गंभीर रूप से घायल, एसपी से की शिकायत 3 इस घटना के बाद उसकी गाड़ी को परिहारा थाना अध्यक्ष ने जप्त कर लिया। गाड़ी थाने पर लगा दी गई। पुलिस इतनी असंवेदनशील हो चुकी है कि पिटाई से घायल चालक को जख्मी हालत में ही छोड़ दिया गया। वहीं सुबह उसने बखरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया। उसे आगे के इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी गाड़ी को जप्त कर लिया क्या और पैसे लेने के बाद गाड़ी छोड़ी गई।

मामूली विवाद में वाहन जप्त करते हुए थानाध्यक्ष ने चालक को पीटा, चालक गंभीर रूप से घायल, एसपी से की शिकायत 4पिटाई से नाराज चालक ने थाना अध्यक्ष के खिलाफ बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाईहै। इस मामले में हमने परिहारा थानाध्यक्ष से भी पक्ष जानने की कोशिश की। लेकिन कुछ भी बताने से इंकार करते नजर आया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article