मारपीट के मामले में दोनों पक्ष ने दर्ज करायी प्राथमिकी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 13 में दो पक्षों के बीच हुये मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्रथम पक्ष की ओर से नीरज कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुये पंकज कुमार सिंह समेत 4 नामजद आरोपियों पर उसके तथा उसकी मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पंकज कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुये नीरज कुमार समेत 6 नामजद आरोपियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में उसके पुत्र व पत्नी भी घायल हो गयी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article