दो पक्षों के बीच मारपीट में एक दंपति बुरी तरह जख्मी, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक दंपति जख्मी हो गया है। जख्मी की पहचान बाड़ा पंचायत के मिर्जापुर वार्ड 8 निवासी सूरज महतो के 35 वर्षीय पुत्र रामचंद्र महतो एवं उनकी 30 वर्षीय पत्नी संजू देवी के रूप में किया गया है । घटना के बाबत जख्मी महिला ने बताया कि उसे गांव के ही रामकृष्ण महतो के साथ पुराना विवाद चल आ रहा है ।

- Sponsored Ads-

इस बात को लेकर पिछले दिनों सामाजिक स्तर पंचायत भी हुई थी लेकिन सहमति नहीं बनने पर पड़ोसी रामकिसुन महतो और उनकी पत्नी पवनिया देवी पुत्र राहुल कुमार और पुत्रवधू लुखिया देवी के साथ मिलकर लाठी डांटे व लोहे की रोड से मारपीट कर दोनों पति-पत्नी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया ।

दो पक्षों के बीच मारपीट में एक दंपति बुरी तरह जख्मी, पुलिस जांच में जुटी 2 जख्मी दंपति का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदाबंदपुर में किया गया। जख्मी द्वारा घटना की सूचना को खोदावंदपुर थाना को दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है इसकी पुष्टि थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article