पटाखा फोड़ने के दौरान नशेड़ियों ने युवक को मारी गोली, युवक गंभीर रूप से जख्मी, पूर्व में हुआ था विवाद

DNB Bharat Desk

सोहसराय थाना क्षेत्र के तालाब पर इलाके की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

देर रात सोहसराय थाना क्षेत्र के तालाब पर इलाके में घर के आगे पटाखा छोड़ने के दौरान नशेड़ियों ने युवक को गोली मार दी। इस गोलीबारी की घटना में मणि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि कल्लू मुखिया ने बताया कि युवक मणि कुमार का ककड़िया गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर बीस दिन पूर्व ब्राउन शुगर और बेचने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी से गुस्साए बदमाश शंभू यादव समेत चार लोगों ने देर रात खोजबीन करते हुए ककड़िया गांव से तालाब पर आकर गाली गलौज करने लगा ,विरोध करने पर शंभू यादव ने ताबड़तोड़ चार गोली चला दी।

- Sponsored Ads-

पटाखा फोड़ने के दौरान नशेड़ियों ने युवक को मारी गोली, युवक गंभीर रूप से जख्मी, पूर्व में हुआ था विवाद 2 जिससे स्कूल के आगे पटाखा छोड़ रहे मणि कुमार के जांघ में गोली लग गई। सोसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है इस मामले में चार लोगों को नूरसराय के इशापुर गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस भी बरामद किया गया है। युवक से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन  की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article