सीएचसी बछवाड़ा में सिविल सार्जन ने आयुष्मान कार्ड को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक

DNB Bharat Desk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में सोमवार को सिविल सार्जन अशोक कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण,पंजीयन रजिस्टर, दवा काउंटर का अवलोकन किया। साथ ही सिविल सार्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों के बैठक आयोजित की ।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड पर विषेश जोर दिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत ज्यादा संख्या में लोग आयुष्मान भारत कार्ड से वंचित है। ऐसी स्थिति में आशा कर्मी के सहयोग से आयुष्मान भारत कार्ड से बंचित लोगों का चयन कर उन्हें आयुष्मान भारत कार्ड के लाभ की जानकारी देते हुए, प्रत्येक लाभुक को कार्ड बनाया जाय।

सीएचसी बछवाड़ा में सिविल सार्जन ने आयुष्मान कार्ड को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक 2उन्होंने कहा स्वास्थ्य कर्मियों को कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड में बछ्वाड़ा अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रहा है। मौके पर आयुष्मान जिला कोडिनेटर प्रभात कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक अमर कुमार आर्या समेत एएनएम,जीएनएम समेत आशा फैसिलेटर व आशा कर्मी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article