जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के पूर्व तैयारी को  लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी इवीएम कोषांग, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, कार्मिक प्रबंधन कोषांग,  सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में एएमएफ, बारह सौ से उपर मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों को चिन्ह्ति करने, संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने, मतदाता सूची जोड़ने हेतु आवेदनों का निष्पादन करने, पोलिंग पार्टी मीटिंग, सेक्टर ऑफिसर आदि पर चर्चा किया गया।

- Sponsored Ads-

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी बूथों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि सभी बूथों पर एएमएफ की सुविधा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर एएमएफ की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पूर्व में कभी भी मतदान के बहिष्कार की घटना हुई है या नहीं, इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही क्रेटिकल बूथों को चिन्हित कर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बूथ का मैपिंग करने का निर्देश दिया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित 2सभी बीएलओ एव ंबीएलओ सुपरवाईजर के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी को लगातार बैठक करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें चुनाव के समय कोई भी परेशानी न हो, इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ भी नियमित बैठक करने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी ने जिला अंतर्गत चिन्हित किए गए सभी डिस्पैच सेंटर एवं रिसिविंग सेंटर पर अभी से ही सभी आवश्यक सुविधा पूर्व से ही उपलब्ध कराने का निर्देश निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया। जिला पदाधिकारी ने बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2025 के पूर्व तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार निष्पादन करने का निदेश दिया साथ ही निर्वाचन आयोग के मानकों को अक्षरशः पालन करने का भी निर्देश सभी गणित कोषांग के नोडल पदाधिकारी को दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article